Wednesday, 13 January 2016

Camputer mouse

कई बार कंप्यूटर पर काम करते समय, कंप्यूटर का mouse बिगड़ जाने के कारण हमारा काम अटक जाता हैं। पिछले दिनों यह समस्या मेरे साथ भी घटी थी। मुझे कंप्यूटर के keyboard को माउस की तरह कैसे इस्तेमाल करते है इसकी जानकारी थी इसलिए मुझे ज्यादा परेशानी का सामना करना नहीं पड़ा। आज हम आपके साथ माउस के बिगड़ जाने पर अपने कंप्यूटर के कीबोर्ड को माउस की तरह कैसे उपयोग कर सकते है यह जानकारी दे रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़े :

कंप्यूटर को बनाते समय शायद Windows के निर्माता को माउस के बिगड़ जाने से होनेवाली परेशानी की कल्पना थी और इसीलिए उन्होंने पहले से कंप्यूटर में Mouse Keys का विकल्प दे रखा हैं। Mouse Keys की जानकारी अधिक लोगो को पता न होने के कारण बेहद कम लोग ही इसका इस्तेमाल करते हैं।

Mouse Keys का विकल्प चालू करने के लिए आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर में Alt + Shift + Num Lock यह तीनो बटन को साथ में दबाना होता हैं।

यह तीनो बटन दबाने पर एक pop up box आता हैं उसमे yes पर क्लिक करना होता हैं।  
कंप्यूटर के keyboard को माउस की तरह इस्तेमाल करने के लिए Num Lock बटन का off होना जरुरी हैं।
Keyboard को माउस की तरह इस्तेमाल करने के लिए बटन के controls की जानकारी निचे दी गयी हैं :
Cursor को ऊपर और बाए ओर ले जाने के लिए 7 का इस्तेमाल करे।
Cursor को ऊपर की ओर ले जाने के लिए 8 का इस्तेमाल करे।
Cursor को ऊपर ओर दाए ओर ले जाने के लिए 9 का इस्तेमाल करे।
Cursor को बाए ओर ले जाने के लिए 4 का इस्तेमाल करे।
Cursor को दाए ओर ले जाने के लिए 6 का इस्तेमाल करे।
Cursor को निचे और बाए ओर ले जाने के लिए 1 का इस्तेमाल करे।
Cursor को निचे की ओर ले जाने के लिए 2 का इस्तेमाल करे।
Cursor को निचे और दाए ओर ले जाने के लिए 3 का इस्तेमाल करे।
माउस का Left click का उपयोग करने के लिए / दबाए।
माउस का Right click का उपयोग करने के लिए - दबाए।
माउस के दोनों बटन चालू रखने के लिए * दबाए।
Cursor को किसी document / file पर क्लिक करने के लिए 5 दबाए।
Cursor को किसी document / file पर डबल क्लिक करने के लिए + दबाए।
किसी item को कही और स्थानांतर करने के लिए पहले उस item पर Cursor ले जाकर 0 दबाए और जहा पर item रखना है वहा Cursor ले जाकर . दबाए। 
इस तरह बिना माउस के भी आप अपने कंप्यूटर पर keyboard की सहायता से माउस का काम ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment